खंडवा नगर: शिवाजी चौक में जलभराव, घासपुरा, आंनद नगर, स्टेशन क्षेत्र में बिगड़े हालात, तेज़ बारिश से शहर में जल भराव की स्थिति ।
शहर में एक दिन पहले तेज बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा था। लगातार दूसरे दिन भी कुछ क्षेत्रों में ऐसे ही हालात रहे। गुरुवार दोपहर में शहर के कई क्षेत्रों में पानी भराया। हालांकि समस्या सामने आने के बाद निगम अफसरों ने कुछ जगह पानी निकासी कराई। अब निगम का दावा है कि शहर के नाले साफ हैं। जानकारी शुक्रवार सुबह 9 बजे की है