बहरोड़: बहरोड के उप स्वास्थ्य केंद्र में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM और महिला के बीच हाथापाई से मचा हड़कंप
Behror, Alwar | Jun 2, 2026 बहरोड के हरसौरा क्षेत्र के नारोल गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सोमवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया,जब एक रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एएनएम और महिला के बीच हाथापाई तक हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।