पुरानी बाजार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे। बड़हिया से शहर तक जगह–जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक फूल–मालाओं से उनका स्वागत किया। गुरुवार की शाम 6:45 पर पुरानी बाजार में ढोल नगाड़ों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।