निवास: निवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला भव्य पथ संचलन, संगठन गढ़े चलो गीत के साथ हुई पुष्प वर्षा
Niwas, Mandla | Oct 12, 2025 स्टेडियम ग्राऊंड निवास से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन किया गया जिसमें सैकड़ों स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में लाठी रखकर संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो. देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें आदि देश भक्ति गीतों के साथ नगर में भ्रमण किया गया. जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।