सांगानेर: जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस से मरीज के परिजन की 5 लाख की ज्वेलरी चोरी, CCTV में कैद हुए चोर की तस्वीरें
जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके में स्थित अपेक्स अस्पताल परिसर से चोरी की एक बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के परिजन की करीब 5 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी चोरी हो गई। वहीं पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।