आरोन: शहरोक गांव के जंगल में आरोन राघौगर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार,उज्जैन से अशोक नगर शादी में जा रहे लोग घायल
Aron, Guna | Jun 22, 2026 आरोन थाना क्षेत्र में आरोन राघोगढ़ रोड के ग्राम शहरोक के पास जंगल में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 22 जून प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया, सूचना पर डायल 112 टीम पहुंची, घायलों को आरोन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी कार सवार लोग उज्जैन के निवासी बताए गए है, जो की अशोकनगर जिले में शादी में शामिल होने जा रहे थे।