चीनोर: नगर के वार्ड क्रमांक 4 में नशे के इंजेक्शन से युवक की मौत मौसी के घर आया था मिलने
नगर के वार्ड क्रमांक 4 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने नशे का इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद वह शौचालय में करीब 1 घंटे तक अचेत पड़ा रहा। परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।