शाजापुर: स्थानीय छोटा चौक में हुआ तकरीर का आयोजन, बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
शाजापुर जश्ने ईद मिलादुन नबी के चलते सीरत कमेटी के द्वारा स्थानीय छोटा चौक में तकरीर का आयोजन किया गया। जिसमें मुफ्ती,आलिम और हाफिज ओ द्वारा तकरीर करते हुए मुस्लिम समुदाय के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र पर रोशनी डालते हुए उनके बताए गए मार्गो पर चलने के लिए समाज जनों को प्रेरित किया गया। मोहम्मद साहब की शान में खूबसूरत नात शरीफ और दरूदो सलाम पढ़े गए।