डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत, मचा रहा हड़कंप
Dumraon, Buxar | Jun 28, 2026 सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया। उस समय ड्यूटी पर चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र राम मौजूद मिले, जिनसे मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई।