चायल: रोही गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव के पास रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस पहुंची तथा जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी!