घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी: आदि रंग महोत्सव में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, गीत-संगीत से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
रविवार शाम 7 बजे से आदि रंग महोत्सव में आदिवासी संस्कृति का रंग पूरे शबाब पर नजर आया। महोत्सव में आदिवासी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और उनके जीवन संघर्षों को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।