बसेड़ी: शुक्रवार को बसेड़ी क्षेत्र में बिजली रहेगी बंद
Baseri, Dholpur | Jun 18, 2026 जिले के 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर मरम्मत व रख रखाव का कार्य होने के कारण शुक्रवार 19 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता 132 केवी जीएसएस बसेड़ी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर बसेड़ी एवं इससे जुड़े सभी क्षेत्रों की 17 जून को सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।