जखनिया: तहसील जखनियां में DM ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सम्बंधित को दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील जखनियां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और राजस्व कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी कक्ष, अभिलेखागार, न्यायालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम और जनसुनवाई काउंटर सहित कई महत्वपूर्ण पटलों का निरीक्षण किया।