हटा: हटा वेयरहाउस पँहुचे अमानक चना-मसूर रिजेक्ट, निजी सर्वेयर से जांच पर उठे सवाल
Hatta, Damoh | Jun 10, 2026 समर्थन मूल्य पर समितियों द्वारा खरीदी गई चना और मसूर की उपज शासकीय वेयरहाउस हटा में भंडारण के लिए पहुंच रही है, लेकिन बड़ी मात्रा में अमानक उपज पाए जाने के कारण उसे गोदाम में रखने से मना कर दिया गया वेयरहाउस कर्मचारियों एवं नापेड से अधिकृत सर्वेयरों द्वारा जांच के दौरान 1183 बोरी चना और 1262 बोरी मसूर को अमानक घोषित कर रिजेक्ट किया गया है