मुज़फ्फरनगर: पुलिस प्रेक्षक और एसएसपी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कुकड़ा मंडी स्थल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
पुलिस प्रेक्षक डॉ दिव्या वी गोपीनाथ व SSP अभिषेक सिंह ने नई मंडी क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जनपदीय व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को निर्देशित किया कि सावधानी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें एवं किसी को भी स्ट्रांग रूम के आस-पास न आने दें।