नगर कोतवाली क्षेत्र में 2 पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रकरण को लेकर CO सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि ये वीडियो बीती 6 अप्रैल का है। बता दें कि नगर कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है।