मुज़फ्फरनगर: जानसठ थाना क्षेत्र के तिसँग गांव निवासी पीड़ित महिलाओं के द्वारा एसएसपी कार्यालय पुलिस कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तिसँग निवासी पीड़ितों के द्वारा मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उनका लड़का एक गैर समुदाय की लड़की को लेकर फरार हो गया है लेकिन उन्हें उसे लड़के की कोई भी जानकारी नहीं है जिस पर पुलिस के द्वारा लड़के की मां एवं बहन को उठाकर पुलिस चौकी पर ले गए जहां पर पुलिस चौकी पर उनके साथ मारपीट की गई।