खलीलाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में वृक्षारोपण कर हरित अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मोहिद्दीनपुर गौ आश्रय केंद्र में पौधे लगाए और गायों को केला व हरा चारा खिलाया। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षित करने की अपील की