बरहट: जमुई में मंत्री श्रेयसी के सम्मान में आयोजित किया गया अभिनंदन समारोह
Barhat, Jamui | Jun 4, 2026 भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के सम्मान में गुरुवार को 4 बजे जमुई के न्यू द्वारिका भवन में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंड के बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री के आगमन पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।