मंगलवार की रात्रि करीब 8:15 पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाठी थाना अधिकारी नाथू सिंह ने मय जाब्ते के साथ लाठी के विभिन्न मार्गो और मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालकर शांति और कानून व्यवस्था का संदेश दिया वहीं आमजन ने भी पुलिस की अनूठी पहल की सराहना की लाठी पुलिस ने साफ और स्पष्ट कहा कि अफवाहों पर ध्यान दें पुलिस की गतिविधियों में सहयोग करें ।