सगड़ी: सिवान गांव में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो युवक गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवान गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है । जिसमें एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सिवान गांव निवासी कौशल्या देवी पत्नी मोहित ने रौनापार थाने पर लिखित तहरीर देकर जानकारी अवगत कराया कि बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे ।