जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम , वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा, साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।