कोंडागांव: शंकरपुर से केशकाल जा रहा 27 वर्षीय युवक ग्राम कोर्रा में हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, फरसगांव से जिला अस्पताल रेफर
ग्राम कोर्रा में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया जिसमें केशकाल ब्लॉक के रहने वाले तोसकापाल निवासी दिलीप मरकाम पिता सुखमन मरकाम उम्र 27 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है युवक दिलीप मरकाम अपने एक परिजन के साथ शंकरपुर आया हुआ था, वहीं वापस घर आते समय कोर्रा में बाइक से गिर कर बुरी तरह घायल हो गया है।