बनमनखी: गैस सिलेंडर में आग लगने से दो घर जलकर राख, दो लोग झुलसे
बनमनखी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 स्थित हृदयनगर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए, जबकि दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, अग्नि पीड़ित गुड्डू कुमार एवं मनीष कुमार के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखत