चिलबिला में जिला उमरवैश्य समाज सभा द्वारा आयोजित 17वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे संरक्षक रोशन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने जोड़ों को घड़ी पहनाई, जबकि SDM सदर नैंसी सिंह ने मंगलसूत्र व पायल देकर आशीर्वाद दिया। दुल्हनों को गृहस्थी का पूरा सामान भेंट किया गया।