चांदवा: रश्मि मेटेलिक ग्रुप के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, कर्मियों व रैयतों में आक्रोश
अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट को अपने अधिपत्य में लेने वाली ओएएसपीएल (रश्मि मेटेलिक ग्रुप) के खिलाफ मेन पावर कर्मियों और प्रभावित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे से प्लांट गेट पर अपनी मांगों को लेकर मेनपावर कर्मियों व विस्थापित रैयतों ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया।