लोवाडीह इलाके के रहने वाले व्यव्सायी की पत्नी से पांच लाख की ठगी कर ली गई है। जिसके बाद आरोपी के द्वारा 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोवाडीह इलाके के रहने वाले व्यव्सायी की पत्नी से पहले युवक ने दोस्ती की और काम कर बहाने पांच लाख रुपए की ठगी की।