इटावा: सदर इलाके में जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ते डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों को लेकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की
Etawah, Etawah | May 18, 2026 सदर तहसील इलाके में कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल सहित सीएनजी में लगातार वृद्धि को लेकर सड़को पर उतरकर प्रदर्शन किया है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शन रहा है जिसमें कचहरी प्रांगण में सरकार विरोधी नारेबाजी करते एवं नारे लिखी दफ्तिया लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया है।