मंगलवार शाम करीब 4 बजे राजघाट पुल के समीप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, पिपरा प्रथम शाखा के ब्रांच मैनेजर, कैशियर और ड्राइवर सड़क हादसे का शिकार हो गए। कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि वाहन में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।