सिकंदराराऊ: बकायन की पोखर में निकला विशालकाय मगरमच्छ, बहादुर ग्रामीणों ने काबू कर रस्सियों से बांधकर वन विभाग को दी सूचना
वकायन की पोखर में से एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। कुछ बहादुर ग्रामीणों के द्वारा मगरमच्छ को काबू कर रस्सियों से बांधकर वन विभाग वो 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों वो पुलिस की टीम के द्वारा मगरमच्छ को पड़कर अपने साथ ले गई और उसे एटा की हजारा नहर में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।