जगदीशपुर: चौकी नियामतपुर में ज़मीन के पैसों के विवाद में पति का अपहरण, पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
नाथनगर थाना क्षेत्र में जमीन के पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अपने पति की बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, नाथनगर थाना क्षेत्र के चौकी नियामतपुर अंतर्गत देवी मंडल लेन निवासी निधि कुमारी ने बताया कि उनके पति किशोर कुमार बीते रविवार की शाम से लापता है।