बेटियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में मिर्जापुर में नई पहल
मिर्जापुर। बेटियों एवं जरूरतमंद बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य की दिशा में रविवार को मिर्जापुर में राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमा शंकर पटेल और मझवां विधायक सुचित्मित मौर्य ने मुख्य रूप से सहभागिता की।
महिला कल्याण विभाग, मीरजापुर द्वारा शुरू की गई यह इकाई जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Today mirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Aug 9, 2026