कोडरमा: ध्वजाधारी धाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त समेत अन्य शामिल
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" राष्ट्रव्यापी सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन ध्वजाधारी धाम परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त श्री ऋतुराज ने की। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच के संयुक्त प्रयासों से श्रमदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।