कोंच: कोंच में मोटरसाइकिल और गाय की टक्कर, महिला समेत दो घायल, एक का हाथ टूटा
Konch, Gaya | Apr 11, 2026 गया-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच थाना क्षेत्र के माना विगहा के समीप सड़क दुर्घटना में शनिवार को एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गया की ओर से लौट रहे बाइक सवार की सामने से गुजर रही एक गाय से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया।