जशपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, जशपुर कलेक्टर ने प्रगति की की समीक्षा
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों, बैंकों और वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ बिजली बिल में कमी लाने में