कन्नौज के तिर्वा कस्बे में जाम की समस्या एक बड़ा मुद्दा बन गई है। शादियों के सीजन में कस्बे में जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। फुटपाथ पर दुकानदारों और ऑटो का कब्जा है, जिससे जाम की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। एक एंबुलेंस ठठिया चौराहे के जाम में फंस गई। चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नदारद रही है।