खंडवा नगर: महंगी खाद ने तोड़ी किसानों की कमर ,1350 की बोरी अब 2450 रु. में, 80 हजार रु. तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
खाद वितरण व्यवस्था और आसमान छूती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। किसानों को मजबूरी में महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है क्योंकि बाजार से डीएपी गायब है या बहुत कम मिल रहा है। पिछली बार जो 12:32:16 खाद 1300 से 1350 रु. में मिलती थी, उसके दाम इस बार सीधे 2450 रु. प्रति बोरी तक पहुंच गए हैं। जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे की है ।