नगड़ी: पुलिस मुख्यालय के पास नशे में धुत पुलिसकर्मी की बाइक पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचा
Nagri, Ranchi | May 8, 2026 पुलिस मुख्यालय के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नशे में धुत पुलिसकर्मी की बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि वह हटिया की ओर से आ रहा था और नशे की हालत में बाइक चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यालय गेट के सामने पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से जा टकराई।