मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला देवर और भाभी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
एलाऊ थाना क्षेत्र के बखतपुर निवासी देवर अखिलेश और भाभी सरोजनी का घर के बाहर पेड़ पर शव लटकता मिला। वही शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों के सबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।