मड़ियाहू: भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों की रजामंदी से मड़ियाहूं कोतवाली स्थित मंदिर में रचाई शादी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी युगल की शादी दोनो परिवारों की मौजूदगी व रजामंदी से मड़ियाहूं कोतवाली के मंदिर में करायी गयी। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का लड़का प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है,उसी गांव की लड़की बरसठी क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह कर पढ़ाई करती है। बताया जाता है कि बीते 23 मार्च को दोनो भाग गये।