सूरजपुर: आदिवासी अधिकार प्रशिक्षण की तैयारी का जायजा लेने पहुंची जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह
जिला सूरजपुर अंतर्गत आदिवासी कांग्रेस के तत्वाधान में आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर 10 से 12 अप्रैल तक गोंडवाना भवन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।