सनावद में विभिन्न क्षेत्रों के साधक बंधुओं ने पुरुषोत्तम मास के पुण्य अवसर पर रविवार को एक दिवसीय संध्या वंदन एवं श्री गायत्री जप अनुष्ठान आयोजित किया। नगर के नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में त्रिकाल संध्या प्रातःकालीन , मध्यान कालीन, सायं कालीन सामूहिक संध्या कर्म विधान आचार्यों द्वारा सम्पन्न की गई।