सैदपुर: चकेरी धाम पर चैत्र पूर्णिमा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, बनाया हलवा-पूड़ी
गंगा तट स्थित प्रसिद्ध चकेरी धाम पर गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और पूजन कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, जिससे धाम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।