एएसजे तीन भूपेश कुमार की अदालत ने कोरको टोली बामदा कुरूमगढ़ निवासी पुनई उरांव के हत्या के दोषी उसके छोटे भाई सुरेश उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर तीन साल अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ सकता है। 5 फीट का रास्ता छोड़ने की बात को लेकर दोनों भाई में विवाद हुआ था।