रसूलाबाद: बहादुरपुर में प्रशासन ने बुद्ध कथा और श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम रुकवाए, बौद्ध कथा आयोजन समिति ने जताया विरोध
रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में प्रस्तावित बुद्ध कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रमों को प्रशासन ने अनुमति संबंधी तथ्यों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर रुकवा दिया। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर लगाए गए पंडाल हटवाए जाने के बाद बुद्ध कथा आयोजन समिति से जुड़े लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जवाब मांगा।