खंडवा: खंडवा के जंगल में खूनी हमला! वन विभाग की टीम पर पत्थरों-लाठियों की बरसात, 8 से ज्यादा वनरक्षक घायल
खंडवा के जंगल में वन विभाग की टीम पर खूनी हमला: अतिक्रमणकारियों ने गोफन, पत्थर और लाठियों से किया जानलेवा हमला, 8 से अधिक वनरक्षक घायल; दो घंटे तक नहीं मिली मदद खंडवा। खंडवा वन मंडल के गुड़ी वन परिक्षेत्र में रविवार सुबह वन विभाग की टीम पर कथित रूप से वन अतिक्रमणकारियों द्वारा किया गया हमला जंगल में कानून व्यवस्था और वन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।