धनौरा: गजरौला चौपला चौकी के सामने मारपीट करने वाले टैक्सी चालकों को गजरौला पुलिस ने किया गिरफ्तार
गजरौला पुलिस द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोयब उर्फ चांद पुत्र तौफीक निवासी ढक्का मोड़ थाना सैदनगली, मुकीम पुत्र मुस्तकीम निवासी रुकनुद्दीन सराय थाना नखासा (जनपद सम्भल), फुरकान अली पुत्र अफसर अली निवासी टाण्डा पूठी थाना रजबपुर तथा आसिफ पुत्र आबिद अली निवासी सुल्तान नगर थाना गजरौला शामिल हैं।