रायबरेली: विकास भवन में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने संभल की जामा मस्जिद हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर किया प्रदर्शन
विकास भवन परिसर में,भाकपा माले के पदाधिकारी ने, शनिवार को,संभल जनपद की जामा मस्जिद हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर प्रदर्शन किया है।विजय विद्रोही ने कहा है,कि पुलिस द्वारा,जिन पांच लोगों की हत्या की गई है।उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए,साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का,ज्ञापन सौंप कर सभी मांगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।