रायबरेली: चिलौला गांव में खेत जोतते समय युवक पर ट्रैक्टर पलटा, जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर
30 नवंबर 2024 समय 11:10 पर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिलौला गांव में खेत जोतते समय आशीष तिवारी के ऊपर ट्रैक्टर पलट गया।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया,जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर।जिला अस्पताल में हालात बिगड़ने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर।