सागर नगर: चकराघाट: तालाब में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, नशे का आदी था, पुलिस जांच में जुटी
चकराघाट पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय नाव चालकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से युवक का शव बरामद किया गया।